तिब्बत बॉर्डर पर 6 साल बाद भारत के सैकड़ों भारी ट्रक! PLA में मची भयंकर भगदड़
तिब्बत बॉर्डर पर 6 साल बाद भारत के सैकड़ों भारी ट्रक! PLA में मची भयंकर भगदड़
तिब्बत बॉर्डर पर 6 साल बाद भारत के सैकड़ों भारी ट्रक! PLA में मची भयंकर भगदड़
दोस्तों, उत्तराखंड के धारचुला में भारतीय व्यापारी पूरी तरह से तैयार थे। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय से ट्रेड परमिट हाथों के अंदर था। कस्टम क्लीयरेंस हो चुकी थी और जिला प्रशासन ने अपनी सारी तैयारियां मुकम्मल कर ली थी। सदियों से खच्चरों की पीठ पर लद कर के जाने वाला सामान इस बार ट्रकों के अंदर भरा हुआ था। लेकिन बॉर्डर पार करने से ठीक 24 घंटे पहले यानी कि 7 जुलाई को धारचला के एसडीएम आशीष जोशी की डेस्क पर एक सीमा पार से एक ईमेल फ्लैश होता है। यह ईमेल चाइनीस ऑफिशियल्स का था। संदेश छोटा लेकिन बेहद चौंकाने वाला था। अभी रुक जाइए। भारतीय व्यापारियों को सीमा पार मत भेजिए। बहाना यह बनाया गया कि तिब्बत के तकलाकोट के अंदर एक नया मार्केट प्लेस और वेयर हाउसेस यानी कि गोदाम बन रहा है और जब तक यह कंस्ट्रक्शन पूरा नहीं हो जाता ट्रेड शुरू नहीं हो सकता है। लेकिन दोस्तों जरा सोचिए जिस व्यापार का सीजन आधिकारिक तौर पर 1 जून से स्टार्ट हो चुका था उसके लिए चाइना 7 जुलाई को अचानक कंस्ट्रक्शन का बहाना क्यों बना रहा था? क्या यह वाकई सिर्फ एक ईंट पत्थर का गोदाम है? या फिर चाइना 6 साल से बंद पड़े इस रूट की आड़ में कोई नया मिलिट्री या फिर फॉरवर्ड लॉजिस्टिक बेस तैयार कर रहा है जिसे वह अभी भारतीयों की नजरों से छिपाना चाहता है। और सबसे बड़ा सवाल ठीक इसी वक्त यानी जुलाई के इसी महीने में हजारों किलोमीटर दूर अरुणाचल प्रदेश के पेंगसाऊ दर्रे पर म्यांमार के साथ भी 6 साल बाद बॉर्डर ट्रेड अचानक से क्यों खुल रहा है? क्या यह सिर्फ एक इत्तेफाक है या फिर नई दिल्ली के साउथ ब्लॉक में बैठी भारत सरकार ने कोई ऐसा मास्टर स्ट्रोक चला है जिसने एक ही वक्त के अंदर भारत के दो सबसे बड़े कॉम्प्लेक्स बॉर्डर्स के ऊपर एक नया जिओपॉलिटिकल गेम सेट कर दिया है। दोस्तों आज हम सिर्फ एक व्यापार की बात नहीं कर रहे हैं। हम बात कर रहे हैं भारत की उस अग्रेसिव बॉर्डर स्ट्रेटजी की जिसने खच्चरों के युग को खत्म करके ट्रकों की एंट्री करवा दी है और चाइना को उसके ही बिछाए जाल में सोचने पर मजबूर कर दिया है। दोस्तों इस पूरी कहानी को समझने के लिए आपको 2020 के उस दौर में जाना होगा जब कोविड-19 महामारी के कारण भारत चाइना और भारत म्यांमार दोनों सीमाओं पर ट्रेड लिंक पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। पिछले छ सालों के अंदर दुनिया बदल गई जो पॉलिटिकल समीकरण बदल गए और सबसे अहम बात भारत का बॉर्डर इंफ्रास्ट्रक्चर पूरी तरह से ट्रांसफॉर्म हो गया है। लिपुलेख दर्रे से होने वाला भारत तिब्बत सीमा व्यापार कोई आम व्यापार नहीं है। यह ऐतिहासिक रूट सदियों से उत्तराखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों की इकॉनमी की रीड रहा है। लेकिन साल 2020 के बाद से यहां सन्नाटा पसर गया था। अब दोस्तों 6 सालों के लंबे अंतराल के बाद में जब इसे दोबारा से शुरू करने का वक्त आया तो भारत ने एक ऐसा दांव चला जिसकी उम्मीद चाइना ने शायद कभी नहीं की थी। दोस्तों इस साल सीबा व्यापार में एक ऐतिहासिक बदलाव किया गया है। साल 2020 से पहले भारतीय व्यापारियों को अपने सामान तिब्बत तक पहुंचाने के लिए हफ्तों तक खच्चरों और पैदल रास्तों के ऊपर सहारा लेते हुए आगे बढ़ना पड़ता था। लेकिन इन छ सालों के अंदर भारत के बॉर्डर रोड्स ऑर्गेनाइजेशन यानी कि बीआरओ ने पहाड़ों का सीना चीर करके धारचुला लिपुलेख सड़क का निर्माण पूरा कर दिया है। यह सिर्फ एक सड़क नहीं है। यह भारत की स्ट्रेटेजिक ऑटोनोमी का सबसे बड़ा सबूत है। अब दोस्तों, पहली बार भारतीय व्यापारी अपने सामान को सीधे ट्रकों और गाड़ियों के जरिए भारत, तिब्बत सीमा पर स्थित इंडो तिब्बतियन ट्रेड पॉइंट तक पहुंचा सकेंगी।
ट्रकों की इस एंट्री ने चाइना की रातों की नींद हराम कर दी है। क्योंकि चाइना बहुत अच्छे तरीके से जानता है कि जो सड़क आज व्यापारियों के ट्रकों को बॉर्डर तक ला रही है वही सड़क जरूरत पड़ने पर इंडियन आर्मी के ट्रकों, आर्टलरी और लॉजिस्टिक्स को भी कुछ ही घंटों के अंदर लिपुलेखक के टॉप तक पहुंचा सकती है। दोस्तों, लिपुलेख कोई आम जगह नहीं है। यह भारत, नेपाल और चाइना का एक बेहद सेंसिटिव ट्राईजक्शन है। ऐसे में दोस्तों भारत का यह रैपिड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट चाइना के लिए एक सीधा मैसेज है कि 1962 का भारत अब इतिहास बन चुका है। लेकिन दोस्तों कहानी में असली ट्विस्ट अब आता है। सड़क बन गई, गाड़ियां बॉर्डर तक पहुंच गई लेकिन फिर भी एक पेंच फंसा हुआ है। ट्रकों से सामान उतारने के बाद में भारतीय व्यापारियों को आज भी चाइना के क्षेत्र में प्रवेश करने के लिए लगभग 2 कि.मी. पैदल चलना पड़ेगा। आखिर क्यों? तो दोस्तों, यह वो नौ मैनस लैंड और चाइनीस टेरिटरी का वो बफर जोन है जहां ड्रैगन अपना साइकोलॉजिकल गेम खेल रहा है। वो 2 किलोमीटर का पैदल रास्ता सिर्फ एक भौगोलिक दूरी नहीं है बल्कि यह चाइना की उस सोची समझी रणनीति का हिस्सा है जिसके तहत वो भारतीय पहुंच को एक लिमिट तक रिस्ट्रिक्ट करना चाहता है और इसी 2 कि.मी. के उस पार तिब्बत के तकलाकोट के अंदर वह रहस्यमई वेयर हाउस बन रहा है। अब दोस्तों जरा चाइना के उस ईमेल को डिकोड करते हैं जो 7 जुलाई को आया। चाइना यह कह रहा है कि वो मार्केट प्लेस बना रहा है। लेकिन डिफेंस एक्सपर्ट्स और जियोपॉलिटिकल एनालिस्ट इस बात को बखूबी समझते हैं कि पीपल्स लिबरेशन आर्मी यानी कि पीएलए की डिक्शनरी के अंदर सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर नाम की कोई जगह नहीं होती है। चाइना तिब्बत के बॉर्डर एरियाज के अंदर जो भी बनाता है वो ड्यूल यूज़ का होता है। यानी कि शांति के वक्त वो गोदाम या फिर गांव हो सकता है। लेकिन युद्ध या तनाव के वक्त वो सीधा मिलिट्री बेस बन जाता है।
दोस्तों इस बात की पूरी संभावना है कि टकलाकोट में रातोंरात जो कंस्ट्रक्शन चल रहा है वो पीएलए के लिए विंटर लॉजिस्टिक राशन कम्युनिकेशन इक्विपमेंट्स या फिर सर्लांस सिस्टम स्टोर करने का एक फॉरवर्ड बेस हो। दोस्तों, चाइना नहीं चाहता है कि भारतीय व्यापारी अभी वहां आए और अपनी आंखों से उस बड़े कंस्ट्रक्शन का स्केल देखें। क्योंकि व्यापारी जब सीमा पार जाते हैं तो वह सिर्फ सामान नहीं ले जाते हैं। वो वहां की टेपोग्राफी, मिलिट्री मूवमेंट्स और इंफ्रास्ट्रक्चर की जानकारी का एक बड़ा सोर्स भी होते हैं। चाइना इसी ह्यूमन इंटेलिजेंस को ब्लॉक करने के लिए 7 जुलाई का वो ईमेल भेज के टाइम पास कर रहा है। लेकिन भारत भी अब चुप बैठने वाला नहीं है। नई दिल्ली की स्ट्रेटेजिक थिंकिंग अब डिफेंसिव से ऑफेंसिव हो चुकी है और इसका सबसे बड़ा सबूत आपको भारत के पूर्वी छोर पर मिलेगा। दोस्तों एक तरफ चाइना लिपुलेख में चालबाजी कर रहा है और ठीक उसी वक्त भारत ने अरुणाचल प्रदेश के चांगला जिले के अंदर भारत म्यांमार सीमा पर पेंग साऊ दर्रे से व्यापार को फिर से खोलने का ऐलान कर दिया है। यह टाइमिंग कोई संयोग नहीं है। 3 फरवरी 2020 को बंद हुआ यह ट्रेड लिंक 20 जुलाई से दोबारा शुरू होने जा रहा है। दोस्तों 9 जुलाई को अरुणाचल के चांगलांग के अंदर भारतीय व्यापार प्रतिनिधियों और म्यांमार के उनके समकक्षों के बीच में एक बेहद अहम मीटिंग हुई है और इस प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया गया है। म्यांमार इस वक्त एक भयानक गृह युद्ध से जूझ रहा है। वहां की मिलिट्री जुमटा और विद्रोही गुटों के बीच में खूनी संघर्ष चल रहा है। दोस्तों ऐसे मुश्किल वक्त में भी भारत का वहां बॉर्डर ट्रेड शुरू करना एक बहुत बड़ा कूटनीतिक और सुरक्षा दांव है। यहां भारत सरकार ने एक बहुत ही शार्प पॉलिसी का इस्तेमाल किया है जिसे फ्री मूवमेंट रिजीम यानी कि एफएमआर कहा जाता है। वैसे तो दोस्तों एफएमआर को लेकर के देश में काफी बहस चल रही है और सुरक्षा कारणों से इसे कई जगह सस्पेंड भी कर दिया गया है। लेकिन चांगलांग के अंदर इसे बहुत ही कैलकुलेटेड तरीके से लागू किया जा रहा है। इसके तहत सीमा के दोनों ओर 10 कि.मी. के दायरे में रहने वाले लोगों को स्थानीय व्यापार और लेनदेन की छूट मिलेगी। लेकिन जरा दोस्तों सुरक्षा एजेंसियों के दिमाग को दाद दीजिए। यह बॉर्डर हार्ट हर दिन नहीं लगेगी।
इसके लिए महीने की केवल 10, 20 और 30 तारीख ही चुनी गई है। आखिर ये तीन डेट ही क्यों चुनी गई है? क्योंकि 10, 20 और 30 तारीख का यह फार्मूला हमारी सुरक्षा एजेंसियों, असम राइफल्स और इंटेलिजेंस ग्रिड को बॉर्डर मैनेजमेंट के अंदर एक स्ट्रक्चरल कंट्रोल देता है। अगर बॉर्डर हर दिन खुला रहेगा तो इंसजेंसी वेपनरी की तस्करी और इललीगल माइग्रेशन का खतरा बढ़ जाएगा। लेकिन दोस्तों महीने के अंदर सिर्फ तीन दिन तक ही एक फिक्स डेट के ऊपर ही हार्ट लगने से फोर्सेस को पता होगा कि भीड़ कब आएगी, मॉनिटरिंग कैसे करनी है और ट्रेड को सुरक्षित कैसे रखना है। यह सिक्योरिटी और इकॉनमी का एक परफेक्ट बैलेंस है। अब दोस्तों जरा इस लोकल बॉर्डर इकॉनमी के स्केल को समझिए। सुनने में आपको शायद अजीब लगे कि आज के हाईटेक जमाने में भारतीय व्यापारी लिपुलेखक से गुड़, मिश्री, माचिस और बर्तन जैसी मामूली चीजें लेकर के तिब्बत जा रहे हैं। लेकिन असली खेल इन चीजों का नहीं है। असली खेल उस डिपेंडेंसी का है। तिब्बत के उस दुर्गम इलाके के अंदर रहने वाले लोगों के लिए भारत से जाने वाला यह सामान किसी लाइफ लाइन से कम नहीं है। वहां ऑक्सीजन कम है, सर्वाइवल मुश्किल है और चाइना की सप्लाई चेन हमेशा रिलायबल
नहीं होती है। तिब्बती लोग सदियों से भारतीय गुड़ और माचिस के ऊपर जिंदा है। बदले में वहां से जो ऊन, चरू, पशमीना, कीमती पत्थर और कंबल भारत आते हैं। उनकी डिमांड भारतीय बाजारों के अंदर बहुत ज्यादा होती है। इस करोड़ों रुपए के ट्रेड से सीधा फायदा व्यास दर्मा और चौदास घाटी के अंदर रहने वाले हमारे भारतीय नागरिकों को होता है और यहीं पर एंट्री होती है मोदी सरकार की उस सबसे बड़ी पॉलिसी की जिसने चाइना की नींद उड़ा रखी है वो है वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम। दोस्तों दशकों तक भारत की नीति यह थी कि बॉर्डर को खाली रखो। सड़कें मत बनाओ ताकि दुश्मन अंदर ना
आ सके। इस डरपोक नीति का नतीजा यह हुआ कि हमारे बॉर्डर के गांव खाली हो गए। लोग पलायन कर गए और चाइना ने खाली जगह देख के वहां पर अतिक्रमण स्टार्ट कर दिया। लेकिन अब स्ट्रेटजी पूरी तरह से पलट चुकी है। दोस्तों भारत सरकार जानती है कि बॉर्डर को सुरक्षित रखने का मजबूत तरीका वहां फौज खड़ी करना नहीं है बल्कि वहां के गांव को आबाद करना है। जब बॉर्डर ट्रेड शुरू होता है तो ट्रांसपोर्ट का बिजनेस बढ़ता है। होटल्स खुलते हैं, ढाबे चलते हैं। स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलता है। व्यापार संघ के सचिव दौलत सिंह रायपा और स्थानीय विधायक लेसम सिमाई जैसे लोग जब इस ट्रेड के खुलने पर खुशी जताते हैं तो वह सिर्फ चंद रुपयों का मामला नहीं होता है। वह उस पूरे सीमांत इलाके की डेमोग्राफी को मजबूत करने का एक टूल होता है। जब तक सीमा पर हमारे नागरिक मौजूद हैं, व्यापार कर रहे हैं, तब तक चाइना का कोई भी इस्लामी स्लाइसिंग का मंसूबा कामयाब नहीं हो सकता है। दोस्तों, चाइना की बौखलाहट का एक और बड़ा कारण यह है कि भारत अब तक दो फ्रंट्स पर प्रोएक्टिव हो गया है। एक तरफ अरुणाचल प्रदेश के अंदर जिसे चाइना अपना हिस्सा बताने का झूठा प्रोपेगेंडा फैलाता है, वहां भारत पग साऊ पास पर म्यांमार के साथ में ट्रेड शुरू करके अपनी एडमिनिस्ट्रेटिव और सोवन पावर को ज्यादा एक्सपेंड कर रहा है।
दूसरी तरफ उत्तराखंड के लिपुलेख में भारत अपनी शर्तों पर ट्रकों से सामान लाद करके चाइना पर दबाव बना रहा है कि वह ट्रेड एग्रीमेंट का सम्मान करें। चाइना अगर व्यापार को ज्यादा दिन तक रोकता है तो तकलाकोट के स्थानीय तिब्बती लोगों के अंदर चाइना की कम्युनिस्ट सरकार के खिलाफ गुस्सा भड़क जाएगा और अगर चाइना व्यापार खोलता है तो भारतीय व्यापारियों की आवाजाही से चाइना की उस दीवार के अंदर सुराख होगा जिसके पीछे वो अपनी मिलिट्री एक्टिविटी छुपाना चाहता है। दोस्तों ये भारत की तरफ से बिछाई गई एक ऐसी शतरंजी चाल है जिसमें ड्रैगन दोनों तरफ से मात खा रहा है। इस पूरे डेवलपमेंट का ग्लोबल एंगल भी दोस्तों समझना बेहद जरूरी है। आज दुनिया भारत को एक राइजिंग पावर के रूप में देख रही है। म्यांमार के अंदरूनी हालात बहुत ज्यादा खराब हैं। वेस्टर्न देश और अमेरिका म्यांमार के ऊपर सेंशंस लगा के बैठे हैं। दोस्तों, चाइना म्यांमार के विद्रोही गुटों को हथियार देकर के वहां अपना कंट्रोल बढ़ाना चाहता है। लेकिन भारत ने वहां की मिलिट्री या पॉलिटिक्स के अंदर सीधे उलझने की बजाय अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग के अंदर स्थानीय स्तर पर बॉर्डर ट्रेड खोल कर के म्यांमार की आम जनता और लोकल अथॉरिटीज के साथ में एक सॉफ्ट पावर का इस्तेमाल किया है। भारतीय पक्ष के स्थानीय व्यापार संगठन के अध्यक्ष जोंगम मोरांग का यह कहना है कि इससे महामारी के दौरान हुई आजीविका वापस आएगी। यह दर्शाता है कि भारत म्यांमार के लोगों के लिए एक स्टेबलाइजर का काम कर रहा है। जब म्यांमार के लोग भारत से होने वाले इस ट्रेड के ऊपर डिपेंडेंट होंगे तो वहां चाइना का इन्फ्लुएंस अपने आप कमजोर पड़ने लगेगा। अब दोस्तों जरा सोचिए कि इस पूरे गेम में असल बात क्या है जो आम खबरों से मिस हो रही है। तो बात सिर्फ कुछ 100 ट्रकों या फिर महीने के अंदर तीन दिन लगने वाले हार्ट की नहीं है। बात है नेशनल कॉन्फिडेंस की। आज भारत की लीडरशिप ने यह तय कर लिया है कि हमारी सीमाएं हमारे लिए एंड पॉइंट नहीं है बल्कि हमारी ताकत का स्टार्टिंग पॉइंट है। लिपुलेख में ट्रकों की गर्जना और पेंगसाऊ में लगने वाला बाजार दोनों इस बात का ऐलान है कि भारत अपनी टेरिटोरियल इंटीग्रिटी के साथ-साथ अपने इकोनॉमिक इंटरेस्ट को प्रोटेक्ट करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है। दोस्तों, विदेश मंत्रालय का समय पर ट्रेड परमिट जारी करना, कस्टम्स का तैयार रहना और बीआरओ का सड़कों को मोटरेबल बनाना यह दिखाता है कि भारत का सरकारी सिस्टम अब साइलोस के अंदर काम नहीं कर रहा है। डिफेंस, इकॉनमी और डिप्लोमेसी तीनों एक ही डायरेक्शन के अंदर सिंक होकर के काम कर रहे हैं। भविष्य के अंदर इसके बहुत गहरे परिणाम देखने को मिलेंगे। जैसे-जैसे लिपुलेख रूट के ऊपर ट्रकों की आवाजाही नॉर्मल होगी, यह रास्ता इंडो तिब्बत ट्रेड का सबसे बड़ा हब बन जाएगा। चाइना का तकलाकोट वेयर हाउस चाहे कितना भी बड़ा क्यों ना हो, उसे भारतीय इकॉनमी की सप्लाई चेन से जुड़ना ही पड़ेगा। वहीं दूसरी ओर म्यांमार बॉर्डर के ऊपर शुरू हो रहा ट्रेड पूर्वोत्तर भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी को एक नया जीवन देगा। दोस्तों, यह सब दिखाता है कि 21वीं सदी का भारत अब केवल रेस्पोंड नहीं करता है बल्कि वो नैरेटिव सेट करता है और दुश्मन को अपने बनाए हुए मैदान पर खेलने के लिए मजबूर करता है।
अब दोस्तों आपको क्या लगता है? चाइना ने जो तकलाकोट में नया वेयर हाउस बनाने का बहाना दिया है। क्या वो सिर्फ एक व्यापारिक सुविधा है
या फिर पीएलए द्वारा गुपचुप तरीके से कोई बड़ा मिलिट्री बेस तैयार किया जा रहा है जिसे वो दुनिया की नजरों से छिपाना चाहता है? और क्या भारत का एक ही वक्त के अंदर नेपाल बॉर्डर, चाइना बॉर्डर और म्यांमार बॉर्डर पर इंफ्रास्ट्रक्चर और ट्रेड को एग्रेसिव तरीके से पुश करना चाइना को काउंटर करने का सबसे बेहतरीन तरीका है। अपनी राय जरूर लिखें। नमस्कार दोस्तों।
via Blogger https://ift.tt/N3ALtsV
2026-07-15T10:54:47+05:30
via Blogger https://ift.tt/SozJaVR
2026-07-15T11:13:22+05:30
via Blogger https://ift.tt/BjEe4xv
2026-07-15T12:13:23+05:30
via Blogger https://ift.tt/f0cpXi6
2026-07-15T13:13:24+05:30