क्या मोहन भागवत गुजराती लॉबी के मुखिया नरेंद्र मोदी अमित शाह से इतने ज्यादा निराश और हताश हो गए हैं कि वो बीजेपी से पल्ला झाड़ रहे हैं?
क्या मोहन भागवत गुजराती लॉबी के मुखिया नरेंद्र मोदी अमित शाह से इतने ज्यादा निराश और हताश हो गए हैं कि वो बीजेपी से पल्ला झाड़ रहे हैं?
क्या मोहन भागवत गुजराती लॉबी के मुखिया नरेंद्र मोदी अमित शाह से इतने ज्यादा निराश और हताश हो गए हैं कि वो बीजेपी से पल्ला झाड़ रहे हैं?
इंदौर में जो कुछ हुआ वो तो अपने आप में शर्मनाक था ही लेकिन उसके बाद जो कुछ हो रहा है जो कुछ किया जा रहा है मध्य प्रदेश की सरकार द्वारा वो तो अपने आप में उससे भी कहीं ज्यादा शर्मनाक है। हमें चार, 10 और 15 के खेले में उलझाया जा रहा है। लेकिन इससे भी बड़ी बात है कि भारतीय जनता पार्टी को राजनीतिक संजीवनी देने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखिया मोहन भागवत लगातार भारतीय जनता पार्टी के साथ पल्ला झाड़ते हुए नजर आ रहे हैं। यूं कहूं कि भारतीय जनता पार्टी से पल्ला झाड़ते हुए नजर आ रहे हैं और इंदौर से महज 200 किलोमीटर दूर प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचकर मोहन भागवत कुछ इस तरह का बयान देते हैं। जिस बयान के बाद एक बार फिर से यही सवाल खड़ा हो जाता है कि क्या मोहन भागवत भारतीय जनता पार्टी को चलाने वाली गुजराती लॉबी के मुखिया यानी नरेंद्र मोदी और अमित शाह से इतने ज्यादा निराश और हताश हो गए हैं कि वो बीजेपी से पल्ला झाड़ रहे हैं।
क्या नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी ने मोहन भागवत को भारतीय जनता पार्टी से फैसला लेने वाले एक महत्वपूर्ण नेता के पद से पूरी तरह से बेदखल कर दिया है। इससे पहले कि तमाम लोग कहे कि भाजपा से मोहन भागवत साहब का क्या लेना देना है। तो कई इतिहास है कि भारतीय जनता पार्टी से मोहन भागवत का क्या लेना देना है।लेकिन शुरुआत मोहन भागवत के उस बयान से करूंगा और ये भी बताऊंगा कि भोपाल पहुंचकर एक कार्यक्रम में शामिल होते हैं। जहां से मुख्यमंत्री आवास की दूरी कोई बहुत ज्यादा नहीं है। लेकिन उनकी जुबान तक नहीं खुलती। इंदौर में हुई मौतों पर लेकिन वो बड़ी-बड़ी बातें करते हैं और भारतीय जनता पार्टी से किनारा करते हुए नजर आते हैं।
तो सवाल ये उठ रहा है कि क्या वाकई मोहन भागवत निराश और हताश हो गए हैं या वो जानबूझकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक को और खासतौर से इस देश के करोड़ों हिंदुओं को अपने एक नए जाल में फंसाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि वो कह सके कि हमारी तो कोई सुन नहीं रहा। हमारी तो कुछ चलती नहीं है। तो उमा भारती का बयान जो कि उन्होंने मध्य प्रदेश के शासन और प्रशासन के लिए कल पोस्ट किया था। मैं कहूंगा कि मोहन भागवत साहब उसको भी याद कर ले कि अगर कोई आपकी सुन नहीं रहा है तो फिर आप क्यों आरएसएस के मुखिया के तौर पर देश भर में घूम घूम कर हिंदुत्व का प्रचार कर रहे हैं और हिंदुत्व के बहाने भारतीय जनता पार्टी को चुनाव जिताने के लिए प्रचार कर रहे हैं। आप राष्ट्र निर्माण में लगे हुए हैं या सत्ता निर्माण में लगे हुए हैं? इन तमाम सवालों के जवाब आपको देने चाहिए। मैं तो चाहूंगा कि स्वयंसेवक ये सवाल पूछे। देश के हिंदू ये सवाल पूछे कि मोहन भागवत साहब आखिर कर क्या रहे हैं? मोहन भागवत साहब आखिर चाहते क्या हैं? और मोहन यादव मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कैसे एक के बाद एक लोगों की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं? वो भी आपके सामने बताऊंगा। लेकिन शुरुआत मोहन भागवत से करता हूं। भोपाल की धरती पर पहुंचते हैं मोहन भागवत साहब। और एक बार फिर से बोल देते हैं कि भैया भाजपा को आरएसएस कंट्रोल नहीं करता। संघ को पार्टी के यानी भारतीय जनता पार्टी के नजरिए से देखना गलत है और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एक पैराबिलिटी फोर्स नहीं है। जरा मैं बता दूं कि भोपाल की धरती पर पहुंचे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखिया मोहन भागवत ने शुक्रवार को उसी दिन जिस दिन उमा भारती ने खुली बगावत कर दी थी भारतीय जनता पार्टी के इको सिस्टम के खिलाफ पोस्ट करके महापाप की बात करके भ्रष्टाचार या घोर दंड की बात करके उसी दिन मोहन भागवत उसी मध्य प्रदेश की धरती पर थे। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की धरती पर थे और उन्होंने कहा कि भाजपा या विश्व हिंदू परिषद के नजरिए से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को देखना समझना गलत है। सभी स्वतंत्र रूप से काम करते हैं और संघ किसी को कंट्रोल नहीं करता। भाजपा को कंट्रोल नहीं करता। इस ये संदर्भ था उनका। संघ का उद्देश्य सत्ता टिकट या चुनाव नहीं बल्कि समाज की गुणवत्ता और चरित्र निर्माण है और ये कितना बढ़िया चरित्र निर्माण कर रहे हैं। उत्तराखंड के भाजपा नेता के बयान से इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
भोपाल में आरएसएस के 100 साल पूरे होने पर आयोजित प्रमुख जन गोष्ठी में बोलते हुए भागवत ने कहा कि हम वर्दी पहनते हैं, मार्च निकालते हैं और लाठी का अभ्यास करते हैं। ऐसे में अगर कोई सोचता है कि यह एक पैरामिलिट्री फोर्स है तो यह एक गलती होगी। भागवत ने आगे कहा कि हमारा मत, पंथ संप्रदाय, भाषा और जाति अलग हो सकती है। लेकिन हिंदू पहचान हम सबको जोड़ती है। हमारी संस्कृति एक है, धर्म एक है और हमारे पूर्वज भी समान है। भागवत साहब इंदौर में जिन लोगों ने आपकी सरकार, आपके मुख्यमंत्री की लापरवाही और निकम्मेपन के कारण दूषित पानी पीकर अपनी जान गवाई है वो हिंदू ही थे। आगे देखिए मोहन भागवत ने राजनीति, स्वदेशी अर्थव्यवस्था, युवाओं की दिशा, पारिवारिक जीवन और पर्यावरण जैसे मुद्दों पर खुलकर बातचीत की। अनुशासन की बात कही। टेरी विदेशी निर्भरता की बात कही। उन्होंने नई पीढ़ी को भारतीयता से जोड़ने की जरूरत पर जोर दिया। फैशन, फास्ट फूड और परिवार पर चिंता जताई। संघ को समझने की जरूरत की बात कही। संघ कैसे पैदा हुआ इसको लेकर उन्होंने बात कही। समाज बदलेगा तभी देश बदले जाने की बात कही। उन्होंने प्रेशर ग्रुप नहीं संपूर्ण समाज के संगठन की बात कही और यह भी कहा कि संघ केवल स्वयंसेवक बनाता है। यानी संघ जो है वो राष्ट्र निर्माण है। लेकिन मैं तो इस सीधे कहूंगा कि संघ जो है वो सरकार के निर्माण में लगा हुआ है। सत्ता हासिल करने में लगा हुआ है। नहीं तो क्या फर्क है? क्या जरूरत पड़ती है कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक आपके स्वयंसेवक सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी को चुनाव जितवाने में लगे रहते हैं। अगर संघ को सत्ता से कोई लेना देना नहीं है तो संघ के नेता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आवास पर जाकर क्यों बैठक करते हैं? अगर संघ को सत्ता से कुछ लेना देना नहीं है तो संघ के नेता राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ क्यों बैठक करते हैं? राज्यों के स्तर पर जहां-जहां सरकारें वहां जाकर भारतीय जनता पार्टी के मुख्यंत्रियों से क्यों मिलते हैं और जहांजहां भी सरकारें नहीं है वहां भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से क्यों मिलते हैं? और फिर अखबार में इस तरह की खबरें क्यों छपवाई जाती है? छपवाई जाती है कि महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव को जिताने में आरएसएस ने कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई? हरियाणा के विधानसभा चुनाव को जितवाने में आरएसएस ने कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, बिहार, दिल्ली इन विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता में पहुंचाने में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
लेकिन सबसे बड़ी बात है कि आप मध्य प्रदेश की धरती पर पहुंचकर भी अपने ही प्रचार द्वारा बनाई गई सरकार और मुख्यमंत्री के रवैया पर कुछ नहीं बोलते। अब आप देखिए कि इंदौर में जो कुछ हुआ पत्रकार के साथ जो कुछ हुआ हंसते हुए नजर आए कैलाश विजयवर्गीय उससे आगे बढ़कर क्या कर दिया उन्होंने वहां पर 15 व्यक्तियों की मौत की बात कही जा रही है सैकड़ों लोग अस्पताल में भर्ती है वहां के मेयर जो है वो खुद कह चुके हैं कि 10 लोगों का तो कंफर्म कर चुके हैं कि उनकी मृत्यु हुई है लेकिन वहां के हाई कोर्ट में सरकार ने जो एफिडेविट दिया उसने बताया कि भाई दूषित पानी पीने से सिर्फ चार लोग मरे हैं। उमा भारती ने जब बगावत का बिगुल बजा दिया तो एक पोस्ट करते हुए मोहन यादव नजर आए जिसमें एक आध लोगों को हटाने की बात थी कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात थी लेकिन बवाल बढ़ता गया तो देर रात एक और पोस्ट किया उन्होंने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव हाई कोर्ट की आंख में तो आंख हाई कोर्ट की आंख में तो धूल झोंक चुके हैं। कह रहे हैं कि चार ही लोग मरे हैं दूषित पानी पीने से और अब वो जनता की आंख में भी कैसे धूल झोंक रहे हैं। को देखिए कि उन्होंने दोपहर में क्या ट्वीट किया और कल को देर रात क्या ट्वीट किया और
देर रात जो उन्होंने पोस्ट कियाकि प्रेशर बहुत ज्यादा है तो देर रात को उन्होंने 9:21 पर पोस्ट कर दिया। उन्होंने कहा कि इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पेयजल के कारण कोई घटना में राज्य सरकार लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी। इस संबंध में कठोर निर्णय लिए जा रहे हैं। निगम के अपर आयुक्त रोहित सिसोनिया पीएचडी के प्रभारी अधीक्षक यंत्री संजीव श्रीवास्तव को निलंबित किया गया है और इंदौर नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव को भी हटाने के निर्देश दे दिए गए हैं। ध्यान से सुनिएगा। इंदौर नगर निगम आयुक्त दिलीप कुमार यादव को भी हटाने के निर्देश दे दिए गए हैं।उसने उनहीं दिलीप कुमार यादव के ट्रांसफर के आर्डर की कॉपी को पोस्ट कर दिया है। और ये जो ट्रांसफर के आर्डर की कॉपी है 2 जनवरी की और इसमें ये बताया गया है कि दिलीप कुमार यादव 2014 बैच के जो है आयुक्त है और इंदौर के आयुक्त है उनको ट्रांसफर करके उप सचिव मध्य प्रदेश शासन का बना दिया गया है पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में। अब सवाल यह है कि मोहन यादव साहब पहली बार मुख्यमंत्री बने हैं। लेकिन उनको इतना तो पता होगा कि ट्रांसफर करने का मतलब हटाना नहीं होता। आपने एक जगह से पद से हटाकर दूसरी जगह भेज दिया। क्या इसको आप सजा देना कहेंगे? क्या आप इसको दंड देना कहेंगे? या आप सीधे-सीधे जनता की आंखों में धूल झोंक रहे हैं और यहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मुखिया मोहन भागवत अब भारतीय जनता पार्टी से लगातार पल्ला झाड़ते हुए नजर आ रहे हैं।
मैंने आपको बताया कि मोहन भागवत क्यों बीजेपी से पल्ला झाड़ रहे हैं? क्या वो नरेंद्र मोदी और अमित शाह के रवय से इतने ज्यादा हताश, निराश और दुखी हो गए हैं? क्या भारतीय जनता पार्टी के फैसला करने में उनकी सुनी नहीं जा रही? उनकी चल नहीं रही। इसलिए वो उससे किनारा कर रहे हैं। क्या भारतीय जनता पार्टी के नेता एक के बाद एक उसको क्या कहे वो भारती की नजरों में पाप और महापाप किए जा रहे हैं। उससे डरकर मोहन भागवत पल्ला झाड़ रहे हैं। या उनको लगता है कि जहांजहां वो प्रवास पर जाते हैं वहां स्वयंसेवक उनसे सवाल ना पूछ ले। हिंदू उनसे सवाल ना पूछ ले। इसलिए वो जानबूझकर स्वयं सैनिकों की आंखों में धूल झोंकने के लिए हिंदुओं को भरमाने के लिए हिंदुओं की आंखों में धूल झोंकने के लिए अपने आप को भारतीय जनता पार्टी के कर्मों से उमा भारती के शब्दों में कहूं तो पाप और महापापों से पिंड छुड़ाने के लिए भारतीय जनता पार्टी से अलग थलग होने का सिर्फ और सिर्फ नाटक कर रहे हैं। सच क्या है? अपने तमाम दर्शकों से कहूंगा कि मुझे कमेंट करके जरूर बताइएगा और ये भी बताइएगा मोहन यादव के लिए कम से कम बता दीजिएगा भैया कि अधिकारी को हटाना क्या दंड देना होता है? अधिकारी को हटाना क्या सजा देना होता है? और आखिर ऐसा करके मोहन यादव क्या हासिल करना चाहते हैं? कारवाई कब? जिम्मेदार लोगों पर कारवाई कब?
उमा भारती ने जो मांग की कि नीचे से ऊपर तक सब जिम्मेदार है। उन लोगों पर कारवाई कब? प्रायश्चित या दंड? ये कब? ये तमाम सवाल आप भी पूछते रहिए। हम भी पूछते रहेंगे जब तक ये जवाब नहीं मिलेगा। और यह सवाल मेरे मन में जरूर आएगा कि इंदौर से 200 किलोमीटर से भी कम की दूरी पर खड़े होकर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में खड़े होकर मोहन भागवत को मध्य प्रदेश के बच्चों की याद क्यों नहीं आती? जो कप सिरप पीकर अपनी जान गवा चुके हैं। इंदौर के लोगों की याद क्यों नहीं आती? जो दूषित पानी पीकर अपनी जान गवा चुके हैं। वहां मरने वाले बच्चों की याद क्यों नहीं आती?
via Blogger https://ift.tt/oNsdg8Z
January 03, 2026 at 05:46PM
via Blogger https://ift.tt/VzAP6yq
January 03, 2026 at 06:13PM
via Blogger https://ift.tt/AsurI2P
January 03, 2026 at 07:13PM
via Blogger https://ift.tt/eZxIAiE
January 03, 2026 at 08:13PM
No comments:
Post a Comment