https://www.profitableratecpm.com/shc711j7ic?key=ff7159c55aa2fea5a5e4cdda1135ce92 Best Information at Shuksgyan: पीएम क्या बीजेपी नियम है 75 वर्ष पार वाले उसको मानेंगे या संघ तय अध्यक्ष संजय जोशी ?

Pages

Thursday, May 29, 2025

पीएम क्या बीजेपी नियम है 75 वर्ष पार वाले उसको मानेंगे या संघ तय अध्यक्ष संजय जोशी ?

पीएम क्या बीजेपी नियम है 75 वर्ष पार वाले उसको मानेंगे या संघ तय अध्यक्ष संजय जोशी ?

 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 साल के हो जाएंगे और बीजेपी का यह नियम है कि 75 पार तो आप रिटायर माने जाएंगे। तो क्या पीएम अपने इस नियम को मानेंगे या फिर बीजेपी के इस नियम को मानेंगे? पीएम क्या बीजेपी जो नियम है 75 वर्ष पार वाले उस नियम को मानेंगे? इसके अलावा राजनाथ सिंह को लेकर क्या खबरें सामने आ रही हैं?

क्या होने वाला है भारतीय जनता पार्टी में। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान बहुत दिनों से अटका पड़ा है। नहीं हो पा रहा है राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान और क्या अब राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान होने जा रहा है? क्योंकि जब मैं आपसे इस मसले पर बात कर रहा हूं तो एक खबर और आपको दे रहा हूं कि 31 मई और 1 जून इन दो तारीखों में दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की एक बड़ी मीटिंग है। इस मीटिंग में प्रधानमंत्री भी होंगे, अमित शाह भी होंगे और कहा जा रहा है कुछ बुद्धिजीवी, कुछ इंटेलेक्चुअल्स, कुछ बड़े लोग बीजेपी के कुछ बड़े नेता संघ के कुछ लोग इस बैठक में शामिल हो सकते हैं। 31 मई और 1 जून को यह बैठक है। 31 मई को प्रधानमंत्री का मध्य प्रदेश का दौरा भी है। लेकिन, क्या होने वाला है? क्या कोई बड़ी हलचल है? इस बीच मैं आपको दो बातें और बताना चाहता हूं। दो नाम अचानक से चर्चाओं में है।

जनवरी 2024 में जेपी नड्डा का कार्यकाल खत्म होता है। बार-बार एक्सटेंशन दिया जाता है। आखिरी एक्सटेंशन 20 अप्रैल 2025 तक था। उसके बाद इस पर कोई खबर नहीं आई। लेकिन जेपी नड्डा अपने पद पर बने हुए हैं। पहली बात। अब यह कहा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी का अध्यक्ष कौन होगा? नरेंद्र मोदी और अमित शाह अपना अध्यक्ष बनाना चाहते हैं। संघ की लॉबी अपना अध्यक्ष बनाना चाहती है। संघ की तरफ से संजय जोशी पर अड़ा है

कुछ नाम मीडिया ने आगे कर दिए। कुछ नाम गुजरात लॉबी ने आगे उछाल दिए। लेकिन संघ अपने नामों पर अड़ा है संजय जोशी । लेकिन भारतीय जनता पार्टी में अभी तक राष्ट्रीय अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो सकी है। बिहार का चुनाव आ रहा है।अब दो बातें मैं आपको बताता हूं। राजनाथ सिंह इस देश के रक्षा मंत्री हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री पद का चेहरा बनाने में जो महत्वपूर्ण किरदार था वो राजनाथ सिंह का था। लेकिन आपने देखा कि उसके बाद से राजनाथ सिंह कैसे कैसे साइडलाइन हुए। एक मंत्री बनकर रह गए। पहले कार्यकाल में तो गृह मंत्री भी रहे। उसके बाद से तो रक्षा मंत्री हो गए। अब लेकिन जब ऑपरेशन सिंदूर हुआ तो जो मीडिया है वो पूरी इमेज बिल्डिंग कर रहा था प्रधानमंत्री की। आपने देखा हमने देखा सबने देखा इमेज बिल्डिंग की जा रही थी। लेकिन अचानक से राजनाथ सिंह की तारीफों के पुल बांधे जाने लगे हैं। 25 मई को देश के एक बड़े चैनल ने राजनाथ सिंह पर बाकायदा एक डॉक्यूमेंट्री दिखाई है। क्यों? सवाल यह है कि राजनाथ सिंह की इमेज बिल्डिंग क्यों की जा रही है? राजनाथ सिंह पहले भी बीजेपी के अध्यक्ष दो बार रह चुके हैं। क्या राजनाथ सिंह तीसरी बार बनेंगे? बिल्कुल नहीं।

तो क्या राजनाथ सिंह 17 सितंबर के बाद नरेंद्र मोदी रिप्लेस करेंगे? एक और नाम है शिवराज सिंह चौहान। केंद्रीय मंत्री हैं। कृषि मंत्रालय उनके पास है। लंबे वक्त तक मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।लेकिन शिवराज सिंह चौहान को मध्य प्रदेश से हटाकर दिल्ली बुला लिया गया। और उनकी जगह मोहन यादव मोहन यादव मुख्यमंत्री बन गए लेकिन शिवराज सिंह चौहान का जो अटूट प्रेम मध्य प्रदेश से है वो अभी भी टूटा नहीं है तो शिवराज सिंह चौहान तो इन दिनों बहाने तलाशते हैं भोपाल जाने के इंदौर जाने के खंडवा जाने के उज्जैन जाने के कोई बहाना मिल जाए और मध्य प्रदेश का दौरा लग जाए तो अब वो विकसित भारत तिरंगा यात्रा लेकर पहुंच गए साथ साधना सिंह चौहान भी थी उनकी धर्मपत्नी एक और नया चेहरा था साथ में और वो चेहरा था शिवराज सिंह चौहान की बहू का। वो भी उनके साथ-साथ नजर आई।


राजनीतिक विश्लेषक ने एक खबर ट्वीट कर दी है। उन्होंने जो बात लिखी है मैं अक्षरश उनकी बात आपको बता रहा हूं। वो लिखते हैं कि मोदी की आपदा में संघ को मिला अवसर। पहलगाम हमले के बाद तेजी से हुए घटनाक्रम में मोदी सरकार की कूटनीति, विदेश नीति, सामरिक नीति और राजनीति की कलाई खुल गई है। आज मोदी अपने जीवन के सबसे बड़े संकट में फंस गए हैं। मोदी की इस आपदा में संघ अपने लिए दो बड़े अवसर देख रहा है। मेरे सूत्रों के मुताबिक संघ के भीतर चर्चा हो रही है कि मोदी को हटाने का सबसे अच्छा समय है। अतः उन्हें आगामी सितंबर में 75 वर्ष पूरा होने हटाने पर विचार हो रहा है। यह बड़ी चौंकाने वाली बात है। और दूसरे संघ में चर्चा है कि अब अपनी पसंद के व्यक्ति को भाजपा अध्यक्ष बनाकर गुजरात लॉबी की राजनीति का पटाक्षेप भी किया जा सकता है। आज मोदी इतने कमजोर हैं कि उन्हें इनमें से कम से कम एक मामले में तो संघ का निर्देश मानना ही होगा। चाहे अध्यक्ष या प्रधानमंत्री। मोदी की इस आपदा में भाजपा के कई अन्य नेता भी अपने लिए अवसर ढूंढ रहे हैं। अब देखना है कि तमाम मोर्चों पर विफल रहे मोदी भीतर से उठ रहे इस तूफान से कैसे निपटते हैं सूत्र। एक खबर भारतीय जनता पार्टी के एक बहुत बहुत बड़े नेता संघ मुख्यालय गए थे। खुद के लिए अध्यक्ष पद की लॉबिंग करने लेकिन संघ की तरफ से उनको फटकार मिली है। इसका मतलब है संघ तय कर चुका है कि अध्यक्ष संजय जोशी को बनाना है। तो 17 सितंबर से पहले क्या कुछ होने वाला है और 31 मई और 1 जून को क्या होने वाला है। इस पर नजर बनाकर रखनी होगी क्योंकि भारतीय जनता पार्टी और संघ के बीच जो टकराव था अब उसका क्लाइमेक्स आ रहा है। बीजेपी या फिर संघ अपनी तरफ से किसे अध्यक्ष बनाते हैं, यह हमें आने वाले वक्त में पता चलेगा। साथ ही यह भी पता चलेगा कि क्या पीएम बीजेपी के उस रूल को मानेंगे जो कि 75 साल बाद रिटायरमेंट का है। इसके लिए हमें थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।


via Blogger https://ift.tt/0PSK9Zs
May 29, 2025 at 11:26AM

No comments:

Exclusive research on PM Narendra Modi Govt Spending on SC ST OBC & Muslims of India- 2014-2026

Exclusive research on PM Narendra Modi Govt Spending on SC ST OBC & Muslims of India- 2014-2026 Exclusive research on PM Narendra Modi ...